सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा व कांग्रेस लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वहीं भाजपा ने भी अब महा संपर्क अभियान की शुरुआत करनी शुरू कर दी है।
रविवार 6 नवंबर से पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीमें गठित की गई है।
जिला कुल्लू में भी 500 से अधिक टीमें घर द्वार पर दस्तक देंगी और भाजपा के द्वारा शुरू किए गए महा जनसंपर्क अभियान को 10 नवंबर तक चलाया जाएगा।
मंडी संसदीय क्षेत्र भाजपा के प्रवक्ता तरूण विमल ने बताया कि रविवार को जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को शुरू कर दिया जाएगा।
जिसके तहत 500 से अधिक पर भाजपा की टीमें तैयार कर दी गई है और घर द्वार पर भाजपा की नीतियों का प्रचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में पहले से ही भाजपा के द्वारा चुनावी प्रचार किया जा रहा है। लेकिन महा जनसंपर्क अभियान के तहत अब 10 नवंबर तक यह टीमें विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के द्वारा जो प्रत्याशी तय किए गए हैं।
तरुण विमल ने कहा कि चुनावी प्रचार से ही पता चलता है कि जनता भाजपा के कार्यों से खुश है और जहां पर भी भाजपा के कार्यकर्ता प्रचार पर जा रहे हैं।
उनका भी ग्रामीणों के द्वारा उत्साह बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी और कांग्रेस के झूठे वादों में प्रदेश की जनता नहीं फंसने वाली है।