आनी उपमंडल के लफाली में धूमधाम से मनाया गया फागली उत्सव

इस खबर को सुनें
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी 
आनी उपमण्डल के तहत ग्राम पँचायत लफाली में फागली उत्सव  जोरदार तरीके से मनाया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले फागली मेले में लोग खूब लुप्त उठाते है। फागली  कार्यक्रम  का आयोजन काली नाग के आवाहन से किया जाता है।
फागली मेला देवता की स्वीकृति के तीन साल बाद मनाया जाता है। इस बार इस फागली उसत्व को देंखने के लिए लोगो मे खासा उत्साह है। इस मेले की शोभा बढ़ाने के लिए देवता के गुर द्वारा खेल में आकर गांव बुच्छेर, लढागी, बनास, रमाली व लफाली गांव में जाकर वहां के लोगो को आश्रीवाद दिया जाता है।
इस मेले को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। गुर नाटी के ढाई फेरे लफाली गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक भेषभूषा के साथ लगाते है। इस मेले की शोभा बढ़ाने के लिए  बंजार खण्ड और निरमंड खण्ड के लोग भी खूब दिलचस्पी लेते है।
देवता का सेवक गुर जब शक्ति प्रदर्शन करता है तो लाहे की छड़ी से मुंह छेद कर चार घण्टे तक शक्ति प्रदर्शन करता है। स्थानीय लोग फ़ागली उत्सव की प्राचीन परंपरा को आज भी  संजोहे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *