राहुल गांधी को मिली सच बोलने की सजा-गौरव शर्मा

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ डेस्क

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयोजक एवं बामटा वार्ड के जिला पार्षद गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा कांग्रेेस के पूर्व राष्टरीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बढते प्रभाव एवं जनाधार से घबरा गई है।

जिससे केंद्र की मोदी सरकार को वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों में फिर से हाथ से सरकार खो जाने के डर सताने लगा है।

जिस कारण भाजपा इस तरह के मामले दर्ज करवाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राजनैतिक दवाब डालने का प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा के मनसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

यहां पर जारी बयान में जिला पार्षद गौरव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मात्र अपने बयान में मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ रहे भ्रष्टाचार पर हमला बोला था तथा आम जनता के समक्ष सच्चाई बंयान करने की कोशिश की थी।

उन्हें यह सच बोलने की सजा मिली है। इस मुददे पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राहुल गांधी के साथ है।

उन्होंने आरोप लगााया कि देश में जो भी नेता मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ईडी एवं सीबीआई का डर दिखाकर चुप करवाने का प्रयास किया जाता है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

गौरव शर्मा ने कहा कि देश की जनता अब मोदी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *