
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
सभी की मंगल कामना करने वाला भक्त भगवान को प्रिय होता है अच्छे कर्म से ही भगवान की प्राप्ति संभव है। कराणा में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य जितेंद्र शर्मा ने सुरुची, सुनीति की कथा सुनाते हुए कहा कि सुख और दुख का परिणाम मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान को भाव से पाया जा सकता है।
इससे पहले दिन जिप सदस्य जीवन ठाकुर मुख्य अतिथि बतौर शिरकत हुए। उन्होंने क्षेत्र वासियों को श्रीमद भागवत पुराण की शुभकामनाएं दी और अपनी निधि से मंदिर के विकास कार्यों के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। बीती रात्रि भजन संध्या में सोलन और चंडीगढ़ से आए भजन गायक मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, निशांत शर्मा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी और पंडाल को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष तारा चंद शर्मा, उपाध्यक्ष ध्यान सिंह, सचिव भीम सैन, पूर्व प्रधान ख्याले राम शर्मा, पंचायत प्रधान रचना ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।