कुल्लू तहसील नम्बरदार संघ के अध्यक्ष बने अशोक ठाकुर।

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़: कुल्लु

कुल्लू तहसील नम्बरदार संघ के चुनाव आज जिला मुख्यालय में मोहन लाल नम्बरदार फाटी बनोगी के नम्बरदार की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव में अशोक कुमार ठाकुर फाटी खराहल के नम्बरदार को पुनः तहसील कुल्लू नम्बरदार संघ का अध्यक्ष चुना गया।भगत सिंह ठाकुर व श्याम कुल्वी को मुख्य सलाहकार, दिलीप सिंह व प्रेम चन्द को कुल्लू तहसील नम्बरदार संघ का उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र ठाकुर को महासचिव, ध्यान चन्द को सचिव, रविन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, लोत राम को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।इनके साथ ही राम सिंह,बेली राम, ईश्वर दास,अतुल कुमार,सुख राम, चमन लाल, पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के उपरान्त अशोक ठाकुर ने बताया कि नम्बरदारों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से मिला जाएगा।उन्होंने ने बजट में नम्बरदारों के मानदेय की बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।