हिम संवाद का त्रिदिवसीय कार्यक्रम आरम्भ।

Listen to this article

 

सुरभि न्यूज़ केलांग।

स्नो फ़ेस्टिवल में महिला दिवस सम्पन्न व हिम संवाद का त्रिदिवसीय कार्यक्रम आरम्भ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आज केलांग में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त पंकज राय ने  मुख्यतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि आज का महिला दिवस का आयोजन ‘स्नो फ़ेस्टिवल’ के अंतर्गत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विभिन्न महिला समूहों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।
उपायुक्त ने महिला सशक्तिकरण में अपनी आर्दश भूमिका निभाने व विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया।