मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ 25 मार्च को जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, मनाली।
देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतों, खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों, गैस सिलेंडर की लगातार बेतहाशा बढ़ती कीमतों, कोरोनावायरस को रोकने में असफल केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ 25 मार्च वीरवार 2021 को मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा की अध्यक्षता में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में मनाली से संबंधित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, मनाली से संबंधित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, मनाली विधानसभा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस के अग्रणी संगठनों जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल, अनुसूचित जाति जनजाति संगठन, पंचायती राज इत्यादि सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का सम्मिलित होना अनिवार्य है।उन्होंने सभी से यह प्रार्थना है कि कांग्रेसी साथियों व लोगों को इस प्रदर्शन में शामिल करें।