फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे में  एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री  का  देश के टॉप 50 लोकप्रिय ज़िला पुलिस कप्तान  के लिए  चयनित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़,मंडी।

प्रतिष्ठित मीडिया समूह फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे में देश के टॉप 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान में मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री का चयन होने से हिमाचल में खुशी की लहर है । 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री ने पीछले साल अगस्त माह में मंडी ज़िला की पहली महिला एसपी के रूप में कार्यभार संभालते हुए लॉ एंड ऑर्डर में काफी ज्यादा सुधार किया है।

पीपुल्स फ्रेंडली होने के साथ ही अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता और व्यवहार कुशलता ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है। अपराधी प्रवृति के लोग उनके नाम से ही थर थर कांप उठते हैं। नशा के सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे धकेलने में उनकी अहम भूमिका रही है। फेम इंडिया मैगजीन के एशिया पोस्ट सर्वे में चयनित देश के 50 लोकप्रिय एसपी में वह चुनी गई हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। देश के 50 लोकप्रिय ज़िला पुलिस कप्तान में नाम की घोषणा होने से खुश आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि वे देश समाज के प्रति कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्भयता, निष्पक्षता व सत्यनिष्ठा से निर्वहन करती रहेंगी।