कांग्रेस कमेटी कुल्लू की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय ढालपुर में संपन

Listen to this article

सुरभि न्यूज कुल्लू । कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज 10 अप्रैल 2021 को कांग्रेस कार्यालय ढालपुर में आयोजित हुई। इस मौके पर सदर विधायक कुल्लू सुन्दर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कोरोना से बचाव को ध्यान रखते हुये सोशल दूरी के नियमो का पालन किया गया,बैठक की अध्यक्षता विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुये विधानसभा कांग्रेस उपाध्यक्ष सेस राम आजाद ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया, किशन ठाकुर ने कहा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिये बूथ कमेटियों को गठन को अधिक से अधिक जिम्मेदारियों जोडऩा पड़ेगा। उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि कुल्लू विधानसभा में खासतौर पर खराहल घाटी में विकास कांग्रेस की देन है, खराहल घाटी में विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने साढ़े 9 करोड़ पेयजल योजना स्वीकृत की है, जो पूरे खराहल घाटी के लोगों के पीने के पानी समस्या को हमेशा.हमेशा के दूर कर देगा,बैठक को सम्बोधित करते हुये विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है, और महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थय के मुद्दे से बचती फिर रही है, और विपक्ष के नेता जो सरकार को इन मुद्दों पर घेर रहे हैं उन पर चुन चुन कर राजद्रोह के मुकदमे दर्ज कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मजबूती से सरकार के सामने डटी रही और सरकार को झुकना पड़ा और सभी विपक्ष के विधायकों का निलंबन वापिस लेनाए कांग्रेस पार्टी जनता के मुददों के लिये हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी, कुल्लू जिले के साथ जय राम भेदभाव कर रही है, और कुल्लू अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति नही कर रही है, अफसरशाही इस तरह हावी हो गई है कि सरकार की सुनते नही हैंए विधायक सुन्दर ठाकुर ने कहा कि उनके लिये पीने का पानी घर घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में हाल ही में सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत हुये प्रीतम बोध चीफ फार्मेसिस्ट पशुपालन विभाग, ईश्वरी राम लोक निर्माण विभाग, व केशवराम कुलवी बिजली बोर्ड,कांग्रेस परिवार में शामिल हुये, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया, विधायक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए और विधानसभा में पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर काम किया जाएगा और बूथ स्तर पर बूथ प्रभारी की नियुक्ति की गई है, जो बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनको दूर करने के लिए काम करेंगे।

 

 


बूथ का नाम

1 शालंग ,उतम शर्मा 2 ग्रामंग . 1,उतम शर्मा,3 कड़ीगचा मदन सूद, 4 तीऊन किशन ठाकुर, 5 समालंग किशन ठाकुर, 6 दोघरी,मदन सूद, 7 जकडेल मदन सूद,8 माशना भगत राम,9 दोघरी 2 भगत राम, 10 थाच संजय गुप्ता, 11टडारी सेस राम आजाद,12 फलाण जीवन ठाकुर,13 शिलाग्रा जीवन ठाकुर,14 कडौन सुख राम,15 ग्रामग 2 संजय गुप्ता,16रुजग सुख राम,17 बडी नेरी मनीष शर्मा,18 छूरला नीरज ठाकुर,19 डुघीलग सेस राम आजाद, 20 खनीपांध नीरज ठाकुर, 21 सुम्मा गोपाल ठाकुर, 22 शलधारी गोपाल ठाकुर,23 बड़ाग्रां संजय पठानियां, 24 भल्याणी संजय पठानियां , 25 मडगन संजय पठानियां, 26 भूटठी मनीष शर्मा, 27 बढ़ेईराग्रां रघु नाथ , 28 भूमतीर रघु नाथ, 29 बागन विशाल महंत, 30 भेधार विशाल महंत, 31 पीज नंद लाल, 32 नैनासेरी नंद लाल, 33 गांधीनगर सुरेन्द्र कुमार, 34 शास्त्री नगर सुरेन्द्र कुमार, 35 कहुधार 1 कुंज लाल,36 कहुधार2 मोहर सिंह , 37 ढालपुर 1 जगत राम, 38 ढालपुर 2 उतम शर्मा, 39 ढालपुर 3 जगत राम, 40 शीशामाटी दौलत सिंह ठाकुर, 41 खोरीरोपा 1 सूरत राम, 42 खोरी रोपा2 सूरत राम, 43 सरवरी दौलत सिंह ठाकुर, 44 अप्पर सुल्तानपुर सेस राम आजाद, 45 लोअर सुल्तानपुर सेस राम आजाद, 46 ब्यासा 1 सुनील भारती, 47 व्यासा 2 सुनील भारती, 48 लोअर आखाडा सेस राम चौधरी, 49 मिडल आखाडा सेस राम चौधरी, 50 अप्पर आखाडा सेस राम चौधरी, 51 थरमाण भठी चाँद किशोर, 52 नयोली विशन नयर, 53 खराहल विशन नयर, 54 डोभी 1 रविन्द्र सूद, 55 डोभी 2 रविन्द्र सूद, 56 चातानी जोगिन्द्र सिंह, 57 धारा कुब्जा ठाकुर , 58 देहनी धार जोगिन्द्र सिंह, 59 सेऊगी अतुल गुप्ता, 60 किंजा कुब्जा ठाकुर, 61 बंदल चाँद किशोर, 62 चन्सारी अतुल गुप्ता, 63 तलोगी, देवेन्द्र ठाकुर, 64 त्राम्बली देवेन्द्र ठाकुर, 65 मुथ राजकुमार, 66 कमांद चाँद किशोर, 67 पचाली चाँद किशोर, 68 कोलीबेहड़ इशरा ठाकुर, 69 पाहनाला नीलिमा शर्मा, 70 बन्सू राजकुमार, 71 जनाहल, सुभाष बदाह, 72बदाह इशरा ठाकुर, 73 पिरडी इशरा ठाकुर, 74 धमसेड़ सुख राम, 75 बुआई, 76 पनोगी हरीश ठाकुर, 77 लोट हरीश ठाकुर, 78चेष्टा सुभाष बदाह, 79 कावा मान चंद, 80 भूलंग अनिल सूद, 81 वागावाई अनिल सूद, 82 अप्पर मौहल सुख चंद, 83 छरेडा मोहर सिंह, 84 मोहल सुख चंद, 85 खोखन आशा ठाकुर, 86 शुरढ 1 मुकेश महंत, 87 शुरढ 2 मुकेश महंत, 88 तेगूबेहड बिमला शर्मा, 89 बडी शमशि कमलेश कुमार, 90 छोटी शमशि कमलेश कुमार, 91 गदौरी परशोतम चंदेल, 92 सेरी बेहड़ लुदर चंद, 93 छोयल लुदर चंद, 94 जरड़ भूठी कलोनी 1 ओम प्रकाश शर्मा, 95 जरड़ भूठी कलोनी 2 ओम प्रकाश शर्मा, 96 जरड़ भूठी कलोनी ओम प्रकाश शर्मा, 97 भुंतर 1 गोपाल कृष्ण महंत, 98 भुंतर 2 गोपाल कृष्ण महंत, 99 भुंतर 3 गोपाल कृष्ण महंत, 100 परगाणु आशा ठाकुर, 101 अपर शाडाबाई आशा ठाकुर, 102 हाथीथान जय किशन, 103 बड़ाभुईन जय किशन, 104 भुईन बाजार सुशील कुमार, 105 पिपलागे वीरेंद्र कवंर, 106 जरड़ सुशील कुमार, 107 बशौणा मीरा देवी, 108 बागीचा मीरा देवी, 109 त्रैहण वीरेंद्र कवंर, 110 छेऊर जीवन ठाकुर, 111 जच्छनी केशव कुलवी, 112 विरनी केशव कुलवी ,113 नरोगी मान चंद, 114 बडोगी चित्र देव, 115 जिया1 राजेश सेठ, 116 जिया 2 राजेश सेठ, 117 छमाण राजेश सेठ, 118 भ्रैण चुनी लाल, 119 छनैत चुनी लाल, 120 टीपरी राजेश सेठ, 121 कसलादी केहर सिंह ठाकुर, 122 कलोन पधर हिम सिंह, 123 ढनाली केहर सिंह ठाकुर, 124 मलाणा प्रवीण ठाकुर, 125 छलाल प्रवीण ठाकुर, 126 चौकी राजेश कुमार शानू 127 रशोल भगत राम, 128 मानिकर्ण राजेश कुमार, 129 बरेऊना प्रवीण ठाकुर 130 लपास मोती लाल पुन्थल, 131 राशकड़ ख़ुशी राम, 132 बरशैणी देवेन्द्र ठाकुर, 133 नकथान ख़ुशी राम, 134 टाहुक देवेन्द्र ठाकुर,135 तोष अतुल गुप्ता,136 जल्लूग्रां महेश, 137 शरनी इशांत, 138 धारा टीकम राम, 139 शाट इशांत, 140 रतोचा टीकम राम, 141 चौंग महेश, 142 छनीखोड़ केहर सिंह ठाकुर, 143 फागु चित्र देव, 144 पूंथल हिम सिंह, 145 हुरन परशोतम चंदेल, 146 जरी 1 दोत राम, 147 जरी2 दोत राम, 148 नगोठी हरदयाल भारती, 149 शांगचन प्रवीण ठाकुर,150 जाँ हरदयाल भारती, 151 कसोल राजेश कुमार शानू, 152 शिल्हा मोती लाल पुन्थल153 ग्राहणा, 154 पुलगा अतुल गुप्ता।