राठौर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान उपरांत गुटबाजी को बिराम मिला — देवेंद्र नेगी

Listen to this article

कुलभूषण अवस्थी  पतली कुहल: एप्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रभारी व्लाक कांग्रेस धर्मशाला देवेंद्र नेगी ने ज़ारी प्रैस बयान में कहा कि जवसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलदीप राठौर जी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली है उसके उपरांत ही हिमाचल कांग्रेस में चल रही गुटबाज़ी को विराम लगा है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण चार नगर निगमों में कांग्रेस का बढ़िया प्रदर्शन रहा है, पालमपुर व सोलन में जंहा भरपूर समर्थन से कांग्रेस नगर निगम वनवाने में सफल रही है वहीं धर्मशाला व मंडी में भी विपक्ष में रहते कांग्रेस ने कांटे की टक्कर दी है, इसका श्रेय जहां कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलदीप राठौर जी की कुटनीति को जाता है वहीं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की एकजुटता को भी दर्शाता है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नगर निगम चुनावों में विना किसी भेदभाव के प्रत्येक कांग्रेस के पुर्व मंत्री एवं विधायकों सहित सभी कांग्रेस के बरिष्ट नेताओं को चुनाव प्रचार में एक सम्मान जिम्मेवारी आवंटित की गई थी इसी का प्रमाण है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी राठौर जी के नेतृत्व में एकजुट होकर मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं , नेगी ने कहा कि वर्तमान हालात में जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है क्योकि युवा वर्ग वे रोजगार है किसान सड़कों पर उतर चुका है मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। जनता परिवर्तन चाहती है,यह परिवर्तन राजा बीरभदर सिंह जी के आशीर्वाद एवं राठौर साहव के कुशल नेतृत्व से ही संभव है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की परफौरमस पर जंहा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजीव शुक्ला जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पीठ थपथपाई है वही केंद्रीय नेतृत्व ने भी ‌मिश्न 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने हेतु श्री राठौर साहव को खुले हाथ कार्य करते हुए भाजपा को सत्ता से बाहर करने के दिशानिर्देशों पर कार्य करने कहा जाता रहा है ,निश्चित तौर पर श्री कुलदीप राठौर जी का संगठन में लम्वा अनुभव एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली, कड़ी मेहनत से कांग्रेस हिमाचल में सत्तासीन होगी।