कोविड में सहायता को मनाली कांग्रेस ने खोली गांधी हेल्पलाइन

Listen to this article

कुलभूषण अवस्थी पतलीकूहल। मनाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने कोरोनावायरस से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए गांधी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। पारटी प्रवक्ता चेतराम नेगी ने बताया कि कि 24 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देख कर पूरे प्रदेश में गांधी हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मनाली ब्लॉक कांग्रेस ने भी यह गान्धी हेल्पलाइन खोल दी है। कोरोनावायरस से उत्पन्न हुई आपातकालीन परिस्थितियों में कोई भी व्यक्ति निम्नलिखित कांग्रेस पदाधिकारियों से संपर्क साध सकता है। जोगिंदर ठाकुर (महासचिव बीसीसस मनाली-9418106022), भगत राम (उपाध्यक्ष बीसीसी मनाली-9816057449)
राजीव ठाकुर(उपाध्यक्ष बीसीसी मनाल-9218730000), तारु नेगी (अध्यक्ष शहरी कांग्रेस मनाली-9418711000),  थर्वण लाल नेगी(महासचिव बीसीसी मनाली-7807386895) तथा हरी चंद शर्मा  (अध्यक्ष मनाली विधानसभा कांग्रेस-9816025925) मनाली कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व मनाली से सम्बंधित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी तथा सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी तथा मनाली कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस संकट की घड़ी में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहें।