कुल्लू पुलिस में महिला के घर पर मारा छापा, 3 किलोग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला के आनी मंडल में एक महिला के घर में रेड करने पर पुलिस ने 3 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसके चलते पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आनी पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के घर में रेड की तो उसके घर से 3 किलो 11 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान 40 वर्षीय पदमा देवी पत्नी बहादुर सिंह निवासी आनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।