बलदेव ठाकुर भारतीय मानव कल्याण महासमिति के जिला अध्यक्ष नियुक्त

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह ठाकुर को भारतीय मानव कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष बनाया गया । बलदेव ठाकुर समाज सेवा में हमेशा ही तैयार रहते हैं इसलिए इनकी सेवा भावना को देखते हुए उनको एक और नई जिम्मेदारी दी गई । भारतीय मानव कल्याण महासमिति हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश अवस्थी ने नियुक्ति पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि बलदेव ठाकुर का समाज के प्रति बहुत ही अच्छा योगदान है। यह जरूरतमंदों की सहायता कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं । इनकी सेवा भावना को देखते हुए इन्हें जिला कुल्लू का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है । यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। सुरेश अवस्थी ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बलदेव ठाकुर अब और भी अच्छे से समाज हित में कार्य करते हुए दीन हीन, बेसहारा, कमजोर और निर्धन लोगों की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने में भी मदद करेंगे। बलदेव ठाकुर अपने पद का सदुपयोग करते हुए महासमिति और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। वही बलदेव सिंह ठाकुर ने नई जिम्मेदारी सौंपने पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सुरेश अवस्थी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर भारतीय मानव कल्याण महासमिति व कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा। बलदेव सिंह ठाकुर पूर्व में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संगठक भी रहे हैं। जिस कारण जिला कुल्लू ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश में इनकी अच्छी पहचान है। इस नवनियुक्ति पर बलदेव सिंह ठाकुर को चारों ओर से बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, किशन ठाकुर, शशि पाल सिंह, भगवान दास, हरदयाल भारती आदि ने बलदेव ठाकुर को बधाई दी।