सुरभि न्यूज़ मनाली। मनाली ब्लॉक कांग्रेस ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि सेवा और सद्भावना के तौर पर मनाई। उन्होंने कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद की। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा व कार्यकर्ताओं ने कोविड़ सेंटर बनाए गए मिशन अस्पताल का दौरा किया और कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों से मिलकर उनका हाल जाना। उन्होने सभी मरीजों को पैक्ड फूड कीट, जूस, पानी बोटल फ्रूट भी आवंटित किए। उन्होंने मिशन अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर ए फिलिप से भी बातचीत की व कोरोना मरीजों के बारे जानकारी जुटाई। उन्होंने अस्पताल प्रवंधन को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यह होगी कि इस कोरोना काल में आम लोगों की जान बचाई जाए। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए मनाली ब्लॉक कांग्रेस ने कोरोना मरीजों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने जगह जगह अपनी सेवाएं देने में जुटे हुए हैं और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश संकट से जूझ रहा है, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा लोग दुख और परेशानी में हैं। राजीव गांधी सेवा और सद्भावना के को बहुत मानते थे इसलिए उसी के हिसाब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काम करने का निर्णय लिया है। संगठन महासचिव जोगिंद्र ठाकुर व शहरी अध्यक्ष तारा चन्द नेगी ने कहा कि जरूरतमंद गरीब लोगों सहित अस्पताल में बीमार लोगों के रिश्तेदारों को हर संभव मदद देने दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर सैनेटाईजेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर शहरी कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम चन्द प्रेमी, युवा कॉंग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सोनी व सोशल मिडिया कॉर्डिनेटर धरमू बाष्टा मौजूद रहे।
2021-05-21