बंजार विधानसभा के सैंज बाजार और सैंज हॉस्पिटल को किया गया सेनेटाइज

Listen to this article

निखिल कौशल कुल्लू। प्रदेश में कोरोना के कारण हर रोज़ हालात नाजुक होते जा रहे है। ऐसे हालात से निपटने के लिए सरकार और स्वस्थ्य विभाग के साथ कांग्रेस पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है। कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दुष्यंत ठाकुर ने बंजार विधानसभा के क्षेत्र में जनता को मास्क बांटने, सेनेटाइज करने और जनता को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा कोरोना से बचाव के लिए सलाह दे कर अपनी विधानसभा के लोगो को जागरूक कर रहे है इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज सैंज बाजार और सैंज हॉस्पिटल को सेनेटाइज किया गया और जनता को मास्क बांटे गए। इस अभियान में अध्यक्ष बंजार कांग्रेस दुष्यंत ठाकुर, जिला कांग्रेस सेवादल श्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष बंजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री गोविंद ठाकुर, अध्यक्ष युवा कांग्रेस बंजार श्री राकेश ठाकुर सोनू, उप प्रधान ग्राम पंचायत दुशाहड़ श्री ठाकुर सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल श्री सुरेश कुमार, सचिव व्यापार मंडल मोहर सिंह, बंजार कांग्रेस के सचिव श्री दिवेश शर्मा,सोशल मीडिया युवा कांग्रेस नरेश, युवा कांग्रेस के बलदेव राणा चुन्नू मियां गविश शर्मा और इन एस यु आई के अध्यक्ष हैप्पी दुमच उपस्तिथ रहे। अध्यक्ष बंजार कांग्रेस ने जानकारी दी कि इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुये बंजार विधानसभा की हर पंचायत को सेनेटाइज किया जाएगा।दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि बंजार कांग्रेस इस कोरोना महामारी के मुश्किल समय में जनता के साथ खड़ी है। जंहा पिछले बर्ष अध्यक्ष बंजार कांग्रेस तथा उनके साथियों ने बंजार विधानसभा के हर क्षेत्र में जनता को मास्क सेनेटाइजर और राशन बांटा था। इस बर्ष भी अध्यक्ष बंजार कांग्रेस तथा उन के साथी अपनी विधानसभा क्षेत्र में लोगो को मास्क राशन और सेनेटाइजर बांट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *