नोडल युवा मंडल योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड से एक नोडल युवा मंडल का होगा गठन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की वर्ष 2021-22 व 2022-23 के लिए नोडल युवा मंडल के चयन हेतु प्रकिया शुरू की जानी है जिसके लिए नोडल युवा मंडल योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्ड से एक नोडल युवा मंडल का गठन किया जाएगा जो उस विकास खण्ड मे विभाग की गतिविधियां चलाने हेतु मुख्य संस्था होगी तथा चयनित नोडल मंडल को उस विकास खण्ड के अन्य युवा मंडलो को विभागीय गतिविधियो के साथ-साथ साक्षरता अभियान, समाजिक बुराईयों, समसामायिक गतिविधियां, मुद्दों व युवाओं को ग्रामीण खेलों एवं सांस्कृतिक कार्याक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना मुख्य गतिविधियों में शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि चयनित प्रत्येक युवा मंडल को हर वर्ष खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु सामान प्रदान किया जाएगा तथा प्रत्येक विकास खण्ड में एक युवा स्वंयसेवी का चयन अधिमानतः नोडल युवा मंडल द्वारा दी गई सूची के आधार पर किया जाएगा।प्रत्येक स्वयंसेवी को मासिक मानदेय दिया होगा। नोडल युवा मंडलो का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। सोसाईटी एक्ट 2006 के अन्तर्गत पंजीकृत सभी युवा मंडल 10 जून, 2021 तक अपने युवक मंडल से सम्बंधित वांछित दस्तावेज कुल्लू स्थित युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवायें। उन्होंने बताया कि अपने वांछित दस्तावेजों के रूप में युवक मंडल के पंजीकरण प्रमाण पत्र की फोटोस्टेट प्रति, वर्ष 2019-20 व 2020-21 के दौरान युवक मंडल द्वारा किये गये कार्यो का विवरण रिपोर्ट सहित, युवक मंडल की कार्यकारिणी वॄ सदस्यों की सूची तथा अन्य कोई विशेष उपलब्धि यदि हो तो उसका भी विवरण जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि वरीयता के आधार पर युवा स्वयंसेवी हेतू कम से कम 3 नाम इस कार्यालय को भेजें ताकि उनकेे विकास खंड से प्राप्त हुए आवेदनों में से युवा स्वयं सेवी का चयन किया जा सके। खण्ड युवा स्वंयसेवी प्रार्थी के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या इसके समकक्ष होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 31 मार्च, 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। प्रार्थी नियमित छात्र व किसी अस्थाई या अंशकालिन सेवा में नही होना चाहिए। वांछित योग्यता स्कूल/महाविद्यालय स्तर पर कम से कम 1 वर्ष तक एनएसएस में भाग लिया हो तथा किसी युवा क्लब का पदाधिकारी या स्वयं सेवी रूप में कार्य करने का अनुभव हो। अधिक जानकारी के लिए युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के कार्यालय दुरभाष नम्बर 01902- 224702 पर संम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *