सुरभि न्यूज़ आनी। हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर आनी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के प्रेस सचिव सोनू चौहान और सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एलआर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून 1934 को जन्में आधुनिक हिमाचल के निर्माता कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर हर वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी द्वारा उपमण्डल मुख्यालय आनी के पुराना बस अड्डे में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सभी फ्रंटल संगठनों और आम जन से इस शिविर में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की है
2021-06-22