सुरभि न्यूज़ मनाली। राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सजला में भगवान विष्णु के मंदिर में पुरे विधी विधान के साथ आदरणीय वीरभद्र सिंह जी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई। और तत्पश्चात राधा ऐनजीओ जाकर बेसहारा बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। राधा ऐनजीओ की संचालिका सुदर्शना जी को विश्वास दिलाया गया की मनाली विधानसभा कांग्रेस आगे भी उनके ऐनजीओ को सहायता के लिए तत्पर है। हरी चन्द शर्मा ने कहा की वीरभद्र जी ने अपने जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा प्रदेश और देश की सेवा में समर्पित किया उन्होंने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने में अपना विशेष योगदान दिया। शर्मा ने कहा यह प्रदेश और देश के लोगों का प्यार और हिमाचल प्रदेश के देवी देवताओं का आशिर्वाद ही है कि वीरभद्र सिंह जी ने कोरोनावायरस को दो बार मात दी। उन्होंने कहा की उन्हें यह पूरा विश्वास है की राजा साहब शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ हो कर सिंह गरजना के साथ प्रदेश के लोगों के बीच होंगे। इस अवसर पर देवेंद्र नेगी, अरुणा ठाकुर, विद्या नेगी, महेंद्र राणा, निहाल ठाकुर, बलवीर राणा, भगत राम, दौलत राम जोशी, जोगिंदर ठाकुर, तारु नेगी, रोहित महाजन, राजीव ठाकुर, अमर राणा, अश्वनी, तारा देवी, जगदीश बोध, राकेश सोनी, आदर्श उपाध्याय, अनील कुमार, टीकम,राज कपूर, सेस राम, सुशील ठाकुर, रोशन लाल शर्मा, अश्वनी शर्मा, बालक राम, लाल चंद, रविंद्र शर्मा, नेस राम, प्रदीप शर्मा, चिराग शर्मा, इत्यादि उपस्थित रहे। यह जानकारी मनाली विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता चेतराम नेगी जी द्वारा दी गई।
2021-06-23