रमा कांडा को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा का पंजाब प्रदेश प्रभारी नियुक्त

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जिला कुल्लू के बाजौरा की समाज सेविका रमा कांडा को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत, सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मनीषा दहिया एवं महासचिव जसपप्रिदंर कौर ने बताया कि कोर कमेटी के सहमति से जिला कुल्लू से बाजौरा से संबंध रखने वाली रमा कांडा को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश का राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया। रमा कांडा के माता पिता मूलतः पंजाब प्रदेश के जिला बठिंडा के प्रमुख समाज सेवक है। निर्मला राजपूत ने कहा कि रमा कांडा कई वर्षों से नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करते रहती हैं। इसके अलावा प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली सर्व धर्म एकता का प्रतीक सतलुज आरती को सफल बनाने में भी सक्रिय योगदान देते हैं। नवनियुक्त सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रमा कांडा ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति एवं राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना व इंसानियत धर्म का संचार करना है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व धर्म समभाव जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *