सुरभि न्यूज़ (कुलभूषण अवस्थी) पतलीकुहल। क़टराई शुभम पैलेस में भाजपा मनाली मंडल द्वारा 4 ग्राम केंद्रों ग्राम केंद्र पतलीकुहल, डोभी, फ़ोजल व कटराई का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ वंदे मातरम गीत से हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में चारों ग्राम केंद्रों के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर तथा मनाली मंडल महामंत्री देवेन्द्र ठाकुर द्वारा की गई। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य हर परिवार से जुड़ना है। इस प्रशिक्षण वर्ग में ग्राम केंद्रों के शक्ति केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वी एल ए और पन्ना प्रमुखों को सरकार की हर योजनाओं की जानकारी सभी ग्राम केंद्रों की जनता तक पहुंचानी है। इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा मनाली मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष रीमन ठाकुर उपाध्यक्ष नीतीश उपाध्याय, भाजपा मनाली मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र बोध, महिला भाजपा मनाली मंडल महामंत्री चंपा शर्मा, ग्राम पंचायत मंडलगढ़ प्रधान पुष्पा देवी उपप्रधान रमेश कुमार, ग्राम पंचायत हलाण 2 के प्रधान सीमा देवी, उप प्रधान गायत्री दत्त ठाकुर और चारों ग्राम केंद्रों के शक्ति केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, वी एल ए और पन्ना प्रमुख वार्ड पंच और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
2021-08-06