सुरभि न्यूज़ ( खुशी राम ठाकुर) बरोट। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न- विभिन्न क्षेत्रों में द्रंग भाजपा के अध्यक्ष दलीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ग्राम केन्द्र अभ्यास वर्ग कार्यक्रम वीरवार के दिन बरोट पंचायत में समाप्त हो गया। इस अभ्यास वर्ग में द्रंग भाजपा के पदाधिकारियों के साथ- साथ बरोट, खलैहल, लपास, बरधान, धमच्याण, लटराण तथा तरस्वाण पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं, शक्ति केन्द्रों के अध्यक्षों, वीएलए, बूथ पालकों, वूथ अध्यक्षों तथा भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनीधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वीरवार को बरोट में आयोजित इस ग्राम केन्द्र अभ्यास वर्ग में अध्यक्ष दलीप कुमार ने वहां पर उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा सरकार ने देश में हमेशा ही दलगत नीति से ऊपर उठकर विकास करवाया है। भाजपा हमेशा ही हर वर्ग का उत्थान चाहती है। भाजपा की केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई प्रकार की जनकल्याकारी योजनाएं चलाई हुई है। जिसका लोग भरपूर लाभ भी उठा रहे है। तभी तो आज भाजपा देश में एक महापार्टी बनकर उभरी हुई है। दलीप कुमार ने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अथक प्रयासों से देश व प्रदेश हर गाँव में सड़कों का पहुंचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीँ जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगवाने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। सरकार द्वारा आयुष्मान स्वास्थय कार्ड तथा हिमकेयर स्वास्थय कार्ड बनाने से पात्र परिवार भरपूर स्वास्थय लाभ ले रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री से लेकर विधायक तक कभी भी किसी भी सार्वजनिक मंचों से जो भी घोषनाएं करते हैं वे सभी पूर्ण करके ही छोड़ते हैं। द्रंग क्षेत्र की बात की जाए तो इस क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बदौलत व द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर के अथक प्रयासों से द्रंग क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इससे पूर्व द्रंग क्षेत्र का लगभग चालीस वर्ष तक राज करने वाले और प्रदेश में बड़े–बड़े मंत्री पद पर रहने के बावजूद भी ठाकुर कॉल सिंह द्रंग क्षेत्र की तस्वीर ही नहीं बदल पाए है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में सता में रही कांग्रेस सरकार ने द्रंग क्षेत्र में विकास की और कोई भी ध्यान नहीं दिया है। इस दौरान द्रंग क्षेत्र के विस्तारक लवन नेगी ने भी उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए संगठन को चुस्त–दरूस्त रखने के कई टिप्स दिए तथा आगामी उपचुनावों में पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने के लिए भी कार्य कर्ताओं से अभी से ही जुट जाने के साथ सरकार की हर कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का अहवान किया। इस मौके पर द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, महामंत्री संजय कुमार, राजा कुमार, प्रदेश कार्यसमीति के सदस्य मोहन लाल, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कपूर चंद, द्रंग ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद, महासचिव बलदेव ठाकुर, ग्राम केन्द्र के अध्यक्ष, राम दास, भोखी राम, लाल सिंह, जिला भाजपा के पूर्व सचिव काहन सिंह सहित क्षेत्र के वूथ अध्यक्ष, राजमल, मंगत राम, बलवीर ठाकुर, राजमल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
2021-08-12