स्वच्छ  भारत मिशन के तहत छोटाभंगाल घाटी के महिला मंडल ने गत लगभग चार वर्षों से जारी रखे हुए है सफाई अभियान

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ (ख़ुशी राम ठाकुर ) बरोट। स्वच्छ  भारत मिशन के तहत छोटाभंगाल घाटी की बड़ा ग्रां पंचयत के गांव नलहौता की महिला मंडल की प्रधान रमिता देवी  की अगुवाई में अपने गांव नलहौता में गत लगभग चार वर्षों से लगातार जारी रखे हुए हैं। महिला मंडल नलहौता की प्रधान रमिता देवी तथा सचिव सोनिया देवी  ने बताया कि वे मंहिला मंडल नलहौता के साथ जुड़ी गांव नलहौता की पच्चास महिलाएं उनकी अगुवाई में अपने गांव की गत चार वर्षों से ही हर सप्ताह के हर रविवार को सफाई अभियान को निरंतर जारी रखे हुए हैं। महिला मंडल प्रधान व सोनिया देवी ने बताया कि महिला मंडल की सभी महिलाएं प्रतिदिन अपने -अपने घर, घर के आंगन तथा घरों के आसपास की सफाई करती है और हर रविवार को अपने गांव के रास्ते, बाहर से गांव  के अंदर तक आने वाले रास्तों की सफाई करने के साथ-साथ रास्तों के किनारे उगती झाड़ियों को काटकर  तथा सूखे कचरे को दूर सुरक्षित स्थान में ले जाकर जलाती है और गीले कचरे की उठाकर दूर सुरक्षित स्थान पर गहरा गड्डा खोदकर दबा देती है। महिला मंडल नलहौता की प्रधान रमिता देवी ने बताया कि वे अपने गांव में स्वच्छता अभियान को तो जारी रखा ही हुआ है इसके साथ -साथ उनकी अगुवाई में महिला मंडल नलहौता की समस्त महिलाएं अन्य सामाजिक कार्यो में अपना सहयोग देना कदापि नहीं भूल रही है। जरूरत पड़ने पर गांववासियों की हर मुसीबतो में भी सहयोग करने से कभी पीछे नहीं रहती है।  उन्होंने बताया कि उनका महिला मंडल नलहौता अनेक समस्याओं से घिरा हुआ है।
महिला मंडल नलहौता सचिव सोनिया देवी
यहां पर महिला मंडल के नाम और लगभग चालीस वर्ष पूर्व मात्र भवन को तो स्थापित कर रखा है।  मगर वर्तमान में इस भवन की इतनी दयनीय हालत हो गई है कि उसके अंदर पलभर के लिए ठहराना भी बेहद मुशिकल हो जाता है। मगर  उसके बावजूद भी सरकार व बड़ा ग्रां पंचायत में गत लगभग चालीस वर्ष  से आजतक राज करने वाले किसी भी पंचायत प्रधानों महिला मंडल नलहौता की समस्याओं को सुलझाने  के बारे में कतई भी नहीं सोचा है। यहां पर सुविधा के नाम पर मात्र छः कुर्सियां है जो कि महिला मंडल नलहौता की पच्चास महिलाओं के लिए पर्याप्त नही है। न ही यहां पर नल, शौचालय, बिजली तथा कूड़ेदान की व्यवस्था है । महिला मंडल नलहौता की समस्त महिलाओं की जोरदार मांग पर  बैजनाथ के तत्कालीन विधायक किशोरी लाल ने चालीस वर्ष पूर्व स्थापित किए गए इस भवन के 37 वर्षों बाद वर्ष 2017 में इसके दयनीय हालत को देखते हुए इसकी मरम्मत के लिए पच्चास हज़ार रुपए की धनराशि स्वीकृत करवाई जिसका कार्य तत्कालीन पंचायत प्रधान द्वार करवाया गया। मगर उस पच्चास हज़ार रुपए में इस भवन में प्लस्तर तक नाम मात्र का किया गया है। जिसका भी वर्तमान में नामोनिशान नहीं रहा है।वहीं खिड़की और दरवाजे भी नाम मात्र के खड़े किए हुए हैं।महिला मंडल नलहौता की समस्त महिलाएं इसकी सही ढंग से जांच करने की मांग करती है।  महिला मंडल नलहौता की समस्त महिलाओं का सरकार तथा आजतक बड़ा ग्रां पंचायत का नेतृत्व करने वाले प्रधानों के प्रति गहरा रोष व्यापत है। रमिता देवी ने रोष जताते हुए वताया कि गत दिन 15 अगस्त के उपलक्ष्य में बड़ा ग्रां में राष्ट्रीय झंडे को फहराने आए बैजनाथ के विधायक मुलखराज प्रेमी के समक्ष महिला मंडल नलहौता की विभिन्न समस्या को रखने के लिए मौके दिलवाने की गुहार लगाई परन्तु उन्हें अपनी समस्यों बताने का मौका नहीं दिया गया। महिला मंडल नलहौता की प्रधान रमिता देवी ने इसके लिए देवा क्लब बड़ा ग्रां के पदाधिकारियों से गुहार लगाई तब जाकर इन्हे स्टेज के माध्यम से विधायक के समक्ष महिला मंडल नलहौता की विभिन्न समस्याओं को रखने मौका मिला। विधायक ने उनकी बताई गई समस्याओं को बहुत जल्द सुलझाने का पूरा आश्वासन दिया। इसके लिए महिला मंडल प्रधान  रमिता देवी सहित महिल मंडल नलहौता की सभी महिलाओं ने विधायक तथा देवा क्लब बड़ा ग्रां का तह दिल से आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *