सुरभि न्यूज़ आनी। पिछले कुछ समय से सेब के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।जिससे बागवानो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! हिमाचल के छोटे बागवान वर्षभर सेब के बगीचों में मेहनत करते रहते हैं और विभिन्न प्रकार के महंगे कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग फसल को बचाने के लिए करते हैं! लेकिन कुछ दिनों से सेब के दामों में भारी गिरावट आ चुकी है जिस कारण हिमाचल प्रदेश के छोटे बागवान काफी निराश है! एक बाग़वान को अपना सेब मंडी तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की लागतो का सामना करना पड़ता है। लेकिन वर्तमान दामों को देखते हुए छोटे बागवान काफी निराश है ।कम दाम मिलने से बागबान अपने खर्चे भी पूरे नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण उन्हें सेब के बॉक्स दान करने पड़ रहे हैं। बागवान चंद्रेश द्वारा बुधवार को सेब मंडी से सेब वापिस करके किसी जरूरतमंद बाहर से आए मजदूरों व मंदिर परिसरों (लुहारी से रामपुर) में दान किए।
2021-08-20