पनखड़ में  महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। आनी खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बखनाओं के महिला मंडल पनखड़ व घटोत्कच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संयुक्त रूप से गांव में सफाई अभियान छेड़ कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।महिला मंडल पनखड़ की प्रधान  रुना देवी ने बताया कि महिलाओं ने इस दौरान गांव के सार्वजनिक रास्तों ज अलावा गांव की प्राचीन बाबड़ी को साफ सुथरा कर उन्हें चकाचक किया। महिलाओं ने इस दौरान यहां वहां बिखरे कुडा कर्कट की भी साफ किया और लोगों गंदगी न फैलाकर साफ सफाई रखने का आहवान किया। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान रुना देवी के साथ, सचिव निर्मला देवी, उपप्रधान तारा देवी, घटोत्कच स्वयं सहायता समूह  की प्रधान हेमा कुमारी तथा सचिव रक्षा देवी सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *