सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल आनी की एक बैठक रविवार को आनी के खेगसू में भाजयुमो मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें भाजयुमो के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर तथा एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति अमर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाया और इन्हें आम जनता तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार के टिप्स भी दिए। बैठक में भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा 17 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक बूथ स्तर पर बैठक का आयोजन करेगा। वहीं जोन स्तर पर 20 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक युवा सम्मेलन होंगे। इसके बाद 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक ग्राम केन्द्र स्तर की बैठक होगी और 28 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को सभी बूथ पर जनसंपर्क छिड़ेगा। जबकि 30 अक्तूबर को सुबह से सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में मतदाताओं को मतदान केन्द्र ले जाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रेरित करेंगें। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर.भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष टेक सिंह, भाजयुमो प्रदेश सह प्रवक्ता वेद ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सहसोशल मिडिया प्रभारी मोनू भारद्वाज, भाजयुमो आनी मंडल प्रभारी दुष्यंत परमार महामंत्री धर्मपाल नेगी, हरीश मेहता तथा जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
2021-10-17