सुरभि न्यूज़ कुल्लू। हिमाचल की समृद्व लोक संस्कृति को संरक्षित एवं संबर्धित करने के उदेष्य से कला, संस्कृति एवं साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था ‘संस्कार भारती’ की हिमाचल ईकाई ने प्रदेश भर के ज़िलों की ईकाईयां गठित करने का कार्य आरम्भ किया है। रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कला की विभिन्न विधाओं से सम्बन्ध रखने वाले प्रबुद्व, स्थापित एवं उभरते कलाकारों को जोड़ कर प्रदेश की संस्कृति को सामुहिक रूप विश्व पटल पर प्रदर्शित करने के प्रयास किए जाएंगे। इस कड़ी में संस्कार भारती हिमाचल प्रान्त के महामंत्री आचार्य विजय की अध्यक्षता में देव अकादमी आफ म्युज़िक ढालपुर में कुल्लू, लाहौल व बंजार के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल्लू, बंजार और लाहौल की प्रारम्भिक ईकाईयों का गठन किया गया। कुल्लू ईकाई के संयोजक के रूप में डाॅ हरी सिंह ठाकुर का चयन किया गया जबकि अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, महामंत्री नेन प्रकाश, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश व रीता ठाकुर, कोशाध्यक्ष मनोज कुमार को जबकि प्रचार प्रसार सचिव रेवत राम विक्की को चुना गया। उन्होंने बताया कि लाहौल ईकाई के संयोजक राम देव कपूर, अध्यक्ष शमशेर सिंह, उपाध्यक्ष भूशण देव, महामंत्री आकाश लोंचेपा, प्रचार प्रसार सचिव आरती ठाकुर और मार्गदर्शक मण्डल में नीरू चांदनी व देस राज को चुना गया। बंजार ईकाई के संयोजक पंडित विद्या सागर, अध्यक्ष जीवन ठाकुर, उपाध्यक्ष शुभम ठाकुर, महामंत्री भुवनेष्वर शर्मा, कोशध्यक्ष बबली ठाकुर, प्रचार प्रसार सचिव जगदीश शर्मा और चमना शर्मा को चुना गया जबकि मार्गदर्शक मण्डल में भास्कर, लाल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र व डाॅ ठाकुर सेन चुने गए। इस बैठक में संस्कार भारती हिमाचल प्रान्त के नाट्य विधा प्रमुख केहर सिंह ठाकुर विषेश रूप् से उपस्थित रहे।
2022-02-11