सुरभि न्यूज़ कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनिकी कर्मचारी संघ विद्युत मंडल कुल्लू इकाई के आम चुनाव तकनिकी कर्मचरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुनि चंद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुए जिसमें प्रधान पद की कमान मनीष ठाकुर को सौंपी गई। जबकि बुद्धि संह को वरिष्ठ प्रधान, जगदेव, जगदीश, झावे राम को उप प्रधान पद से नवाजा गया है। इसके साथ ही ज्ञान चंद को सचिव, रूप सिंह को संगठन सचिव, सुनील कुमार को प्रैस सचिव का पद सौंपा गया है। इसके अलावा दीवान सिंह को कोषाध्यक्ष, अमर चंद को सलाकार का जिम्मा सौंपा गया है। इस मौके पर इस नव नियुक्त कार्यकारिणी को संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुनिचंद ठाकुर ने बधाई दी है। जिसमें लक्ष्मण कपटा कार्यकारी अध्यक्ष, सालीग्राम ठाकुर मुख्य संगठन सचिव, सुरेंद्र पराशर मुख्य सलाहकार एवं तारा चंद ठाकुर उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यक्ष दुनि चंद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्युत प्रबंधन वर्ग ने टीमेट व हैल्पर के हजारों पदों को समाप्त कर दिया है परिणामस्वरूप हजारों जुनियर टीमेट व जूनियर हैल्पर को टीमेट व हैल्पर की पदाेन्नति से महरूम होना पड़ रहा है उन्होंने टीमेट एवं हैल्पर के पदों को पुन: बहाल करने की मांग की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्मचारी महासंघ का आम अधिवेशन अप्रैल माह में किया जाएगा।
2022-03-05