सुरभि न्यूज़ आनी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बजट पर संबोधन के लाइव प्रसारण को आनी में हजारों लोगों ने देखा। यू ट्यूब और अन्य माध्यमों द्वारा लोगों ने बजट पर मुख्यमंत्री के विचारों को जाना। आनी में सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से इस संबंध में एलईडी स्क्रीन की स्थापना की गई थी। आनी के लोक भवन में करीब 500 लोगों ने पीटर हॉफ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रसारण के बाद आम लोगों ने जहां मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिन पेश बजट की सराहन की वहीं स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने बजट को जन हितेषी बताते हुए कहा कि इस साल मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट प्रदेश के आमजन के लिए लाभदायक होगा। कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल सागर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। तहसीलदार आनी दिलीप शर्मा, बीडीओ आनी बबनेश चड्ढा सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।