सुरभि न्यूज़ आनी। दुर्गावाहिनी स्वयं सहायता समूह दशौग की बैठक समूह की प्रधान सन्दीपना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समूह के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रधान सन्दीपना कुमारी ने कहा कि महिला के पास एक ऐसी शक्ति होती है जो सभी को एक नई जिन्दगी जीने कि नयी राह दिखाती है। महिला कभी कमजोर है और न ही कभी थी उसके पास इतनी ताकत है कि वह हर परस्थितियों का डट कर मुकाबला कर सकती है। सन्दीपना ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में स्त्रियों को हमेश अबला व कमजोर समझ कर दबाया जाता रहा है और उसे मानसिक और शाररिक तौर पर कमजोर करार दिया जाता रहा है। यही कारण रहा कि महिला अपने आप को कमजोर और असहाय महसूस करती रही है। एक अच्छे समाज और स्वस्थ वातावरण को अनुशासित और संस्कारित करने में नारी की अहम भूमिका होती है। सन्दीपना ने कहा कि आज समाज में महिलाएं बराबरी की हकदार हैं और सरकार ने भी महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रधान ने कहा कि समाज में बदलाब अकेले नहीं लाया जा सकता। हम सभी महिलायों को एक जुट हो कर हर परस्थितियों से लड़ना होगा ताकि एक अच्छे व स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। बैठक में सचिव सोरता, सदस्य निर्मला, निरमा, इन्दुबला, रामकली, चन्द्र देवी व दीक्षा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
2022-03-07