हाथ का साथ छोड़कर 13 परिवारों ने थामा भाजपा दामन, कांग्रेस का भारतीय राजनीति से होगा सफाया-गोविंद सिंह ठाकुर।

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ ब्यूरो कुल्लू। मनाली चुनाब क्षेत्र के दुर्गानगर और रानीनगर से 13 परिवार भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि भारत में कांग्रेस का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व बचा है और न ही नेता। भाजपा राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी और मिशन रिपीट 2022 के लक्ष्य को पूरा करेगी क्योंकि हिमाचल प्रदेश सहित भारत के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ उसकी जनहित की नीतियों की वजह से है। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके नेतृत्व में मनाली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। भाजपा पार्टी में दुर्गा नगर के बृज लाल, तारा चंद, साहिल, कुशल, लालू राम, बरुन, गौरब, गिरेधर, दीपा देवी व मधु सुधन और रानीनगर से सूरत राम, मोनू, राम लाल व तारा चंद शामिल हुए। शिक्षा मंत्री ने सभी को विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आपको भाजपा पार्टी में उचित मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री ठाकुरदास, राकेश शर्मा तथा सोनू शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *