सुरभि न्यूज़ कुल्लू। ज्येष्ठा गाँव जिला कुल्लू निवासी भारती ठाकुर ने ग्लासगो स्कॉटलैंड, यूके के विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग में पीएचडी के लिए ईपीएसआरसी छात्रवृत्ति प्राप्त की है। वह 3.5 साल के लिए डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए जाएगी। गौर रहे कि ग्लासगो विश्वविद्यालय को विश्व में 73वां स्थान दिया गया है। भारती ठाकुर की स्कूली शिक्षा जिला के अग्रणीं स्कूलों में शुमार भारत भारती स्कूल ढालपुर में हुयी है। वर्तमान में वह सिविल इंजीनियरिंग विभाग में IIT दिल्ली में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं।
2022-03-29