सुरभि न्यूज़ कुल्लू। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड आनी कार्यालय की ओर से हिम-ईरा का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत अब अब जलोड़ी जोत में स्वंय सहायता समूहों के लिए साप्ताहिक दुकान स्थापित की गई है। इसका उद्घाटन खंड विकास अधिकारी बबनेश चड्डा ने किया। इससे पहले विकास खंड कार्यालय आनी में हिम-ईरा का शुभारंभ बीते दिन किया गया है। इसी कड़ी में अब जलोड़ी जोत में भी इन दुकानों को स्थापित करना सुनिश्चित किया गया है। पर्यटन सीजन के चलते इन साप्ताहित दुकानें से स्वंय सहायता समूहों के उत्पाद पर्यटकों तक पहुंचने की उम्मीद है।इस मौके पर बीडीओ बबनेश चड्डा ने कहा कि हिम-ईरा एक ब्रांड है जो स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद को बाजार में पहचान दिलाती है। इस संबंध में महिलाओं को उत्पादों और पैकेजिंग पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम संगठन जय मां जलोड़ी काली शुरुआती तौर पर जलोड़ी जोत में दुकान का संचालन करेगी। इस मौके पर एरिया को-आर्डिनेटर रिशु माल्टा, एमआईएस अनिल चौहान और जेई विजय मौजूद रहे।
2022-03-30