दो नाइजीरियन को 23 ग्राम हैरोइन/चिट्टा के साथ दिल्ली से किये गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। दो नाइजीरियन को कुल्लू पुलिस ने 23 ग्राम हैरोइन/चिट्टा के साथ दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है।एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से 24/03/2022 को विशेष अन्वेषण शाखा के कर्मचारियों द्वारा रामशिला में गुप्त सूचना के आधार पर अजय मगर सपुत्र गणेश मगर गांव ज्वाणी रोपा, डा0 न्यूली, तह0 व जिला कुल्लू (हि0 प्र0) उम्र 23 साल मूल निवासी नेपाल व पासंग सपुत्र दावा राम गांव व डा0 काईस, तह0 व जिला कुल्लू (हि0 प्र0) उम्र 25 साल मूल निवासी नेपाल से ज्वाणी रोपा में इनके किराये के कमरे से 11 ग्राम हैरोईन / चिट्टा बरामद किया गया है। अभियोग की तफतीश मु0 आ0 अजय कुमार न0 42 अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना कुल्लू द्वारा अमल में लाई जा रही है । दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कि गयी। एक आरोपी को दिल्ली ले जाकर उसकी निशानदेही पर दो नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों को दिल्ली से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है। जिनके नाम टोचुकवू उम्र 31 वर्ष व सौनेड उम्र 29 वर्ष हैं। उपरोक्त दोनों नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों से दिल्ली में 23 ग्राम हैरोइन/चिट्टा भी बरामद किया गया है । दोनों नाइजीरियन को गहनता से पूछताछ के लिए दिनांक 04-04-2022 तक पुलिस रिमांड पर रखा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *