हादसा
सुरभि न्यूज़ मंडी। मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। जिसमें बस चालक की मौत हो गई है। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जबकि बस में सवार यात्रियों के भी बड़ी संख्या में घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू से सुबह 11 बजे शिमला की ओर जाने वाली शिमला डिपो की बस लगभग 1 बजे के आसपास पंडोह के पास डयोड में अचानक अनियंत्रित हो कर पहाड़ी से टकरा गई। जिसमें बस चालक की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में बस में सवार 20 यात्रियों घायल होने की सूचना मिली है। पंडोह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों को मंडी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। मंडी के एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक की मौत हो गई जबकि यात्रियों के घायल होने की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पहले घायलों का उपचार करवा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।