खण्ड के अंतर्गत राजकीय जमा दो विद्यालय दलाश में छात्रा वर्ग की स्कूली अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज विधयक किशोरीलाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में ध्वज फहराकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जावन पंचायत के प्रधान उतम ठाकुर ने की जबकि खेलकूद प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की करीब 270 छात्राऐं भाग ले रही हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन मार्च पास्ट प्रतियोगिता करवाई गई। विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि पढाई के साथ साथ बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में भी आगे रहनी चाहिए इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिए विद्यालय प्रशासन को वधाई दी तथा विद्यालय की फैंसिंग के लिए 5 लाख. दलाश बाजार की सडक मुरम्मत के लिए 5 लाख व खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक नीधि से 20 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.विपिन कुमार, खण्ड खेल अधिकारी सुशील वर्मा, मंडल महामंत्री योगेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विधासागर, शक्ति केंद्र अध्यक्ष विककी वर्मा, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उप प्रधान सोहनी राम राठी, व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम, दयाल वर्मा, बुद्धि सिंह, नंद लाल धीमान, जिया लाल व दुष्यंत परमार सहित विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सुरभि न्यूज़
आनी
2022-07-05