आनी विधानसभा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह बोध के 60वें जन्मदिन के अवसर पर किया पौधारोपण

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ आनी

सी आर शर्मा

आनी विधानसभा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह बोध के 60वें जन्मदिन के अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ अजीत ठाकुर के सहयोग से पौधारोपण किया गया। उनके बेटे विवेक बोध ने बताया कि पौधारोपण अभियान में विजय सिंह बोध के बड़े भाई सेवानिवृत्त एसपी अजय सिंह बोध, परिवार के सदस्यों के अलावा वन विभाग के बीओ डीआर दीवान, निथर रेंज के वन रक्षक तेजवीर सिंह, महिला मंडल टिप्पल की महिलाओं, कण्डागई और अमरबाग के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। पौधारोपण अभियान में जाबन व बयूंगल पंचायतों के जंगलों में देवदार के 1000 पौधे रोपे गए।

 विवेक बोध ने बताया कि कुछ माह पहले उनके पिता का एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता दाह संस्कार व अन्य आयोजनों में भारी मात्रा में कटते पेड़ो के चलते ख़त्म होते  जंगलों को लेकर चिंतित रहते थे। उनका कहना था कि हर साल कटते जंगल के बड़े क्षेत्र पर पौधरोपण किया जाना चाहिए। जाबन के घने जंगल धीरे धीरे करके नष्ट हो रहे हैं जिन्हें फिर से घना जंगल बनाना हम सभी का दायित्व है। उनकी इसी इच्छा और सोच को मूर्त रूप देने के लिए यह पौधरोपण अभियान छेड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *