ताबो कृषि विज्ञान केंद्र ने मनाया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का 94वां स्थापना दिवस

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
ताबो
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94वां स्थापना दिवस 16 जुलाई के उपलक्ष पर कृषि विज्ञान केंद्र लाहौल एवं स्पिति स्थित ताबो ने गाँव लोसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उपलक्ष पर किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यता स्पिति घाटी  के किसानो की दुगनी आय के बारे में चर्चा की गयी। इस उपलक्ष पर माननीय केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंदर सिंह तोमर जी का सम्बोधन भी ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया। उन्होंने किसानो की आय को दोगुना करने में कृषि विज्ञानं केन्द्रों के योगदान को सराहा तथा किसानो को कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा समय-समय पर कृषि सम्बन्धी दिए गये सुझावो, परामर्श व नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए आग्रह किया। कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा इस उपलक्ष पर स्पिति घाटी के किसानो को पशुपालन, फसल विविधता एवं प्राकृतिक खेती द्बारा आय वृद्धि पर जागरूक किया गया। स्पिति में चारे की कमी रहती है। इस सन्दर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र ताबो के द्बारा किसानो को मिनरल मिक्सचर वितरित किया गया। इस विषय में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुधीर वर्मा जी कृषि विज्ञान केंद्र ताबो  ने मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता के बारे में किसनो को महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा दूध उत्पादन बढाकर किसानो की आय को बढ़ाने में मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता बताई। इसके उपरांत डॉ. उपेन्द्र शर्मा ने किसानो को प्राकृतिक खेती से किसनो की आय को दुगना करने के उपायों का वर्णन किया। डॉ. निधीश गौतम ने इस उपलक्ष पर फसल विविधता के द्बारा किसानों को अपनी आय दुगना करने के सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *