फोरलेन निर्माण की हो रही कटिंग से गाँव के कई लोगों के घरों को मंडरा रहा खतरा 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ बिलासपुर

विजयराज उपाध्याय

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत डमली के गांव धराड़सानी में कभी भी हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम के चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लेकिन इसके बावजूद भी इस ओर सरकार व प्रशासन गंभीर नहीं है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने धराड़सानी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीडि़त लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि फोरलेन का कार्य चला हुआ है। बड़ी-बड़ी मशीनरी कार्य कर रही है। इसके लिए जो कटिंग की गई है उससे कई लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। विवेक कुमार ने कहा कि इन लोगों को महज राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा फौरी राहत दी गई है जो कि अपेक्षानुसार नहीं है। इसके लिए प्रशासन और सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए। विवेक कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। विवेक कुमार ने कहा स्थानीय विधायक भी हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व प्रशासन ने कोई उचित कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *