सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी के समाजसेवक संजीव भंडारी ने जन सेवा कर एक मिशाल कायम की है। समाजसेवी संजीव भंडारी ने जोगिन्द्र नगर विधान सभा क्षेत्र के युवक मंडलधार ( रोपड़ी कलैहडू ) द्वारा महिला सम्मान दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र की तीन अनाथ बेटियों का आजीवन पढ़ाई का खर्चा देने का बीड़ा उठाने के साथ–साथ उन बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में 11-11 हजार रूपए नगद भी प्रदान किए। उन्होंने एक के बाद एक नगद घोषणाओं में रोपड़ी कलैहडू में सुरगणी माता मंदिर के लिए 51 हज़ार रूपए, शिव मंदिर बाड को 51 हज़ार रूपए, चतुर्भुज माता मंदिर रोपड़ी को भी 51 हज़ार रूपए तथा खेल मैदान के लिए भी 51 हज़ार रूपए प्रदान किए। इसके साथ समाजसेवी संजीव भंडारी ने युवक मंडल धार और युवक मंडल रोपड़ी को 21 हजार रूपए नगद प्रदान किए। इस अवसर पर छह पंचायतों से 40 महिला मंडल और स्थानीय लोग भी भारी मात्रा में उपस्थित रहे।