जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला आदित्य नेगी ने मतदान दलों को कर्मचारियों की ड्यूटी के रेंडमाइजेशन करने के दी जानकारी

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शिमला
विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत चुनावी ड्यूटी के प्रथम चरण में 7308 मुलाजिमों को आदेश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज मतदान दलों में कर्मचारियों की ड्यूटी के रेंडमाइजेशन करने के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव- 2022 के दृष्टिगत जिला शिमला के 8 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए 1044 मतदान दलों का सृजन किया गया है,  जिसमें 7308 कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।

मतदान दलों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 60- चौपाल के लिए 146 मतदान दल, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 61- थिओग के लिए 161 मतदान दल, 62- कुसुंपती विधानसभा क्षेत्र के लिए 108 मतदान दल, 63- शिमला विधानसभा क्षेत्र के लिए 91 मतदान दल, 64- शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 133 मतदान दल, 65- जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 129 मतदान दल, 66- रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 153 मतदान दल एवं 67 रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए 123 मतदान दलों की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए प्रथम एवं दूसरा पूर्वाभ्यास के लिए समय, स्थान एवं तिथि निर्धारित की गई है, जिसमे 60- चौपाल विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास तहसील मैदान चौपाल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10 बजे एवं दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा।

61- थिओग विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैस में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

62- कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास ऑडिटोरियम हॉल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

63- शिमला विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के ऑडिटोरियम में 26 व 27 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 व 5 नवंबर 2022 प्रातः 10 बजे एवं दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

64- शिमला ग्रामीण विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय संजौली के ऑडिटोरियम हॉल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

65- जुब्बल कोटखाई विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) जुब्बल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

66- रामपुर विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय रामपुर के ऑडिटोरियम हॉल में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं 2:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे एवं 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

67- रोहड़ू विधानसभा के लिए प्रशिक्षण का प्रथम पूर्वाभ्यास राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रोहड़ू के मैदान में 26 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे तथा दूसरा पूर्वाभ्यास 4 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *