आनी से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार शुक्रवार को 10 हजार पार्टी कार्यकर्तायों के दलबल के साथ भरेंगे नामांकन 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ डेस्क
आनी
आगामी विधानसभा चुनाबों के मद्देनजर भाजपा मंडल आनी की पहली चुनाबी बैठक भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार के अलावा प्रदेश कार्य समिति, जिला व मण्डल के पदाधिकारियों सहित मोर्चों व प्रकोष्ठों तथा पार्टी के आम कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
बैठक का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री जोगिंद्र शुक्ला व मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा ने किया जबकि बैठक में पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार की जीत के लिए प्रचार की रणनीति तैयार की गई।
पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगा राम चंदेल, जिला पार्षद जीवन ठाकुर, जीवन चौहान, मोहन भारती, योगेश भार्गव, अशोक ठाकुर, एडवोकेट दिलसुख तथा बीडीसी निरमण्ड के चेयरमैन दलिप ठाकुर व पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि कटोच ने भाजपा सरकार  की कल्याणकारी योजनाओं व अभूतपूर्व विकास को गिनाया औऱ  पार्टी प्रत्याशी के प्रचार से सम्बंधित सुझाव पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखे।
पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार ने भाजपा द्वारा आनी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिए जाने के लिए देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर,पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
लोकेंद्र कुमार ने कहा कि वे राष्ट्रीय दल भाजपा के आदर्शों व निर्देशों का सम्मान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे और जीत हासिल होने के बाद वे विधानसभा के अंदर आनी विधानसभा क्षेत्र की आवाज को पूरी प्रखरता के साथ बुलन्द करेंगे।
वहीं बैठक में मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि इस बार पार्टी शीर्ष नेतृव ने आनी से एक होनहार उच्च शिक्षित युवा को टिकट दिया है जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार शुक्रवार को पूरे दलबल व लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन करेंगे और इस नामांकन रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को वाद्य यंत्रों के साथ करीब 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता आनी में जुटेंगे।
अमर ठाकुर कहा कि पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बोट बैंक को बढ़ाने के लिए स्टार प्रचारक के रूप में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी आनी पधारेंगे जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित क़ई अन्य नेता भी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह देवता खुड्डीजल से आशीर्वाद लेकर रघुपुर क्षेत्र से अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *