कुल्लू जिला के आनी विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को भाजपा से लोकेंद्र कुमार व काँग्रेस से बंसी लाल ने भरा नामांकन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ डेस्क
सी आर शर्मा, आनी
कुल्लू जिला के आनी अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को नामांकन के पांचवे दिन भाजपा की ओर से युवा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार और  कांग्रेस पार्टी की ओर प्रत्याशी बंसी लाल ने  निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश वर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार ने नामांकन के बाद आनी बाजार में एक विशाल रैली के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन किया और जनसभा को भी सम्बोधित किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार ने शुक्रवार को करशेईगाड क्षेत्र के आराध्य देवता खुड्डीजल से आशीर्वाद लेकर बार्ड नम्वर एक बाडू से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
वहीं  बीसीसी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल 26 अक्तूवर को आनी में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे और रैली के बाद एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *