Listen to this article
सुरभि न्यूज़ डेस्क
सी आर शर्मा, आनी।
सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान और नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव विभाग आनी की स्वीप टीम द्वारा इन दिनों विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
स्वीप टीम के नोडल अधिकारी भीष्म ठाकुर तथा सहायक नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि स्वीप टीम विभिन्न स्कूलों और आम जनता के बीच जाकर जाकर युवाओं व लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
स्वीप टीम ने आनी खण्ड के राजकीय जमा दो विद्यालय खनाग में एक मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की।
टीम ने इस दौरान बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को मतदान करने का संदेश दिया गया।
नोडल अधिकारी भीष्म ठाकुर ने बच्चों को बताया कि
स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की अहम भूमिका है।
अतः स्वस्थ व सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदाता चुनाब के दिन अपनी भागीदारी को अधिक अधिक से सुनिश्चित करवाएं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टाफ व स्वीप टीम के सदस्य महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।