सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
केलंग
कमांडिंग आफिसर 217 ट्रांजिट कैम्प पलचान कर्नल शैलेष सिंह और सहायक आयुक्त लाहौल स्पिति डा0 रोहित शर्मा ने 29 अक्तूबर को अटल टनल नार्थ पोर्टल से भारतीय सेना के साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कर्नल शैलेष सिंह ने बताया कि इस अभियान में 10 सदस्य शामिल हैं। कर्नल शैलेष ने जानकारी देते हुए बताया कि साईकिल अभियान तीन राज्यों हिमाचल, पंजाब और जम्मू काश्मीर से हो कर गुजरेगी तथा 620 कि0मी0 की दूरी तय करेगी। उन्होनें कहा कि इस अभियान के दौरान युवाओं को जागरूक किया जाएगा तथा युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिये प्रोत्साहित किया जाएगा।
इससे पूर्व भारतीय सेना के अभियान दल ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क शमशी के वन्य जीव संरक्षण के कर्मचारियों साथ मुलाकात की। अभियान दल ने वन्य जीव संरक्षण के लिये कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अद्वितीय सेवा के लिये आभार व्यक्त किया।
2022-10-31