सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी में बुधवार से शुरू हुए सिराज उत्सव लवी मेला में गुरुवार को स्थानीय कलाकारों ने खूब रंग जमाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आनी ब्लॉक की महिला मंडलो ने लोकनृत्य कार्यक्रम में भाग लिया।
15 महिला मंडलो ने लोकनृत्य में भाग लिया। जिसमें महिला मंडल दलाश प्रथम और महिला मंडल तलूणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि महिला मंडल जाओं. महिला मंडल व महिला मंडल तलूणा.बखनाओं.जलार्धार.ओलवा सहित ओम प्रकाश सोनी ने भी बेहतरीन प्रस्तुति से मेले में आये लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
इसके अलावा कुमारी रवीना का फ़िल्मी डांस, नितिका का डीजे डांस. कमला देवी और विवेक एंड पार्टी ने बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सबसे मनपसंद डांस कुमारी रवीना ने किया। मेला कमेटी के प्रबंधक महेंद्र ठाकुर, पूर्ण कौशल व दयाल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
मेले में दिन के कार्यक्रमों में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के छात्र विवेक, कर्ण शर्मा तथा रोहित चौधरी ने “लागा ढोला रा धमाका, मेरा हिमाचल बड़ा बांका” ‘आउटर सिराज री शान.. आदि पहाड़ी गीतों से भरपूर मनोरंजन किया।
कार्य्रक्रम के मुख्य अतिथि कारदार कमलेश शर्मा ने कहा की मेले हमारी शान है इनके आयोजन से आपसी मेलजोल प्रेमभाव बढ़ता है। सिराज उत्सव मेले में गांव के कलाकार बेहतरीन प्रस्तुति दे रहे है।
इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, महेंद्र ठाकुर, नरोत्तम ठाकु, दयाल व पूर्ण सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए।