लाहुल स्पिति के काजा में पोलिंग पार्टियां  ईवीएम मशीनों के साथ मतदान केंद्रों के लिए किया रवाना

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
काज़ा
लाहुल स्पिति के काजा में विधान सभा चुनाव को लेकर वीरवार को पोलिंग पार्टियां  ईवीएम मशीनों के साथ मतदान केंद्रों के रवाना हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी पोलिंग पार्टियों को जानकारी दी। । मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।  29 पोलिंग स्टेशन पर 29 पोलिंग पर्टियां भेजी गई। जबकि 8 पोलिंग पार्टियां रिर्जव में रहेंगी। सभी पोलिंग पार्टियों को सामान्य सामग्री भी वितरित की गई। 11 नंवबर को सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पोलिंग  बूथों का गठन करेगी। इस बार स्पिति खंड में कुल 8247 मतदाता है जिनमें 4007 पुरूष और 4239 महिला मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता काजा मतदान केंद्र में है जिनमें मतदाताओं की सख्या 811 है। जबकि  विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में  सबसे कम मतदाता 52 है। वहीं क्यूलिग में महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया जहां पर सारी पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी नियुक्त किए गए है।
पोलिंग स्टेशन  पुरूष महिला  कुल मततदाता
लोसर     176  186  362
क्यामो     54   55    109
ळंसा       168   144   312
ळल    136   171   307
खुरिक     106   135    241
रंगरिक     223   255   478
चिचिम     129   153   282
किब्बर     169  163    332
टाशीगंग    30  22    52
कीह    94     115   209
हिक्कम  113     100   213
लांगचा   76 71 147
काजा   376   435     811
क्यूलिंग  78    87    165
लिदांग  118   126   245
डूमेल  139    125  264
लालुंग  182   212   394
ग्यू     88   81    169
हुर्लिंग   65   66    131
ताबो    240  236  476
पोह    143   176  319
ढखंर   152   152  304
माने गोग्मा 200 193  393
गुलिंग  277 267   544
तंगतियोग्मा 82 76   158
सगनम  162  177 339
म्ुद   76   91   167
खर   61  47   108
तेलिंग  94  122  216
कुल   4007 4239 8247

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *