सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिला कुल्लू के वाहय सिराज क्षेत्र आनी में सोमवार सुवह से ही मध्यम वर्षा का क्रम जारी है जिससे तामपान में भारी गिरावट आई है। आनी उपमण्डल मुख्यालय को जिला कुल्लू से जोड़ने बाले प्रमुख एनएच 305 सड़क मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे पर हिमपात होने से वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार जलोड़ी दर्रे पर सोमवार को करीब आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है। बर्फ़बारी से यहां का नजारा जन्नत सा बन गया है। वहरहाल आनी के निचले क्षेत्र में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी शीट लहर की चपेट में आ गई है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए जहाँ गर्म कपड़ों व हीटर का सहारा ले लिया है, वहीं ग्रामीण हल्के में लोग पहाड़ी तंदूर (बुखारी)जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं। वर्षा व बर्फ़बारी से क्षेत्र में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं यहां की प्रमुख नकदी फसल सेव सहित अन्य फसलों के लिए वर्षा व बर्फबारी रामबाण साबित हो रही है, जिससे किसान व बागबान चहक उठे हैं।