द्रंग विधानसभा में भगवा लहराकर इतिहास रचेगें-पूरण चंद ठाकुर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
खुशी राम ठाकुर, बरोट
द्रंग विधानसभा हलके की चौहार घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक देव पशाकोट की स्थली नाला डेहरा में संपन्न हुई।
चुनावों के बाद हो रही समीक्षा बैठक द्रंग भाजपा के मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस बैठक में चौहारघाटी के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
समीक्षा बैठक में पधारे द्रंग भाजपा के प्रत्याशी पूरण चंद ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चौहार घाटी, गुम्मा ठाणा, इलाका दुधा, उतरशाल, बदार  सहित पुरे द्रंग में बढत बना रही हैं।
भाजपा का प्रत्याशी 8 दिसंबर को भारी बढत के साथ जीत दर्ज कर रहा है। पूरण चंद ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनावों के समय जो मेहनत की है इसी कारण द्रंग में भगवा लहराकर इतिहास रचेंगें।
पूरण चंद ठाकुर ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद चौहार घाटी को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। समुचै द्रंग हलके में बिना किसी भेदभाव से विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *