सुरभि न्यूज़
बिलासपुर
बिलासपुर जिला मुख्यालय के साथ नेशनल हाइवे पर स्थित होटल सागर व्यू के पास मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक निजी वोल्वो बस अचानक सड़क में पलट गई।
बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए जिन्हें तुरंत बिलासपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चार यात्रियोें की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि 11 घायल यात्री बिलासपुर अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी यात्री मुंबई, जालंधर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु व उड़ीसा के हैं। जिला प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 5000 रूपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2000 रूपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता दी गई है।
बिलासपुर के डीएसपी राजकुमार ने बताया पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।