सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए प्रदेश सरकार ने नरेश चौहान को प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। उन्हें कैबिनेट रैंक देने के मुख्य सचिव आर.डी.धीमान ने मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। शिमला निवासी नरेश चौहान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं और वह सूक्खू के करीबी माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव तक वह कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ पार्टी के मीडिया विभाग का दायित्व भी देख रहे थे। भाजपा सरकार पर नरेश चौहान के तीखे तेवर रहे है। नरेश चौहान शिमला शहरी से कांग्रेस की टिकट की दौड़ में भी शामिल थे। कांग्रेस सरकार की तरफ से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सोंपी गई है।